ताज़ा खबर
File Photo
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

यस बैंक मामला: सीबीआई ने दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर छापे मारे

Share

मुंबई। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने वर्ष 2017-19 के बीच 466 करोड़ रुपये से अधिक सरकारी धन कथित रूप से यस बैंक में लगाने के मामले में दिल्ली तथा एनसीआर में कई स्थानों पर छापेमारी की। इससे पहले, इस मामले में गौतम थापर, अवंथा रियल्टी तथा अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी धन को कथित तौर पर यस बैंक में लगाने से जुड़े एक अन्य मामले में थापर के खिलाफ पहले ही जांच की जा रही है। यह मामला बैंक के पूर्व प्रमुख राणा कपूर से जुड़ा है। वर्तमान मामले में सीबीआई ने रघुबीर कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार मंगल, तापसी महाजन और उनकी कपंनियों ऑयस्टर बिल्डवैल प्रा.लि., अवंथा रियल्टी प्रा.लि. के साथ ही झाबुआ पॉवर लि. के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला बैंक के मुख्य सतर्कता अधिकारी आशीष विनोद जोशी की 27 मई 2021 को दी गई शिकायत पर दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई जांच टीम ने आरोपियों के परिसरों समेत दिल्ली और एनसीआर में कम से कम 15 स्थानों पर छापे मारे।


Share

Related posts

दया नायक करेंगे सैफ अली पर हुए हमले की जांच

Prem Chand

पीएमसी के विलय का रास्ता साफ, यूनिटी बैंक का काम शुरू

Vinay

भारत ने 41 कनाडाई डिप्लोमैट्स को देश छोड़ने को कहा

samacharprahari

चुनावी बॉण्ड खरीदने और भुनाने वाली राजनीतिक पार्टियों के नाम सार्वजनिक

Prem Chand

जाति जनगणना का तीर: आतंकवाद से ध्यान भटकाने की कवायद?

samacharprahari

टेनिस स्पर्धा के बाद एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

samacharprahari