ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

टैक्स के बोझ से परिवारों की स्थिति खराब: रेटिंग एजेंसी

Share

मुंबई। घरेलू रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि टैक्स, विशेष रूप से अप्रत्यक्ष करों की वजह से भारतीय परिवारों की स्थिति खराब हुई है। इसके साथ ही उत्पाद शुल्क में वृद्धि से पेट्रोल और डीजल के दाम ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए, जिससे महंगाई चरम पर है और इससे परिवारों का बजट प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप दोनों तरीके से प्रभावित हो रहा है। परिवारों पर कर का कुल बोझ बढ़कर 75 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जो वित्त वर्ष 2009-10 में 60 प्रतिशत था।

एजेंसी का कहना है कि कराधान का बोझ, विशेष रूप से सामानों पर लगने वाला अप्रत्यक्ष कर परिवारों को उपभोग पर अधिक खर्च करने से रोक रहा है। रेटिंग एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि कॉरपोरेट के लिए आयकर दर को सुसंगत किया गया है, लेकिन परिवारों के लिए ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है। परिवारों पर कर के बोझ से उपभोग या खपत में सुधार प्रभावित हो सकता है। महामारी से पहले ईधन पर उत्पाद शुल्क के जरिये अप्रत्यक्ष कर में वद्धि कर दी गई। कोरोना की दूसरी लहर से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।


Share

Related posts

इन राज्यों में 70 घंटे से ज्यादा काम कर रहे कर्मचारी, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

Prem Chand

कोविड-19 के मरीजों के नामों का खुलासा क्यों किया जाए : हाई कोर्ट

samacharprahari

BMC चुनाव 2026: 2017 के आंकड़ों और ‘प्रशासक राज’ के बीच, क्या पहले से तय है मुंबई की बाजी?

samacharprahari

होनासा कंज्यूमर का आईपीओ 31 अक्टूबर को खुलेगा

samacharprahari

कट्टरपंथी गतिविधियों के आरोप में पुणे से एक इंजीनियर गिरफ्तार 

samacharprahari

भदोही में नाबालिग लड़की की सिर कुचल कर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Prem Chand