ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

रेल यात्रियों से मजाक, शुल्क हटाकर बिल में जोड़ा

Share

रेलवे ने सेवा शुल्क हटाकर खाने की कीमत में जोड़ दिया

मुंबई। रेलवे ने एक तरफ प्रीमियम ट्रेनों में पहले से ऑर्डर नहीं दिए जानेवाले खाद्य और पेय पदार्थों पर ‘ऑन-बोर्ड’ सेवा शुल्क को हटा दिया है, तो वहीं नाश्ते, दोपहर के भोजन या रात्रिभोज की कीमतों में 50 रुपये का शुल्क जोड़ दिया। आईआरसीटीसी ने रेलयात्रियों के साथ मजाक किया है।

रेलवे के इस पेंच से रेलयात्री चकित हो गए हैं। रेलवे ने ‘ऑन-बोर्ड’ सेवा शुल्क हटा दिया, जिसके बाद चाय और कॉफी की कीमतें सभी यात्रियों के लिए समान होंगी।

पहले से बुकिंग की गई या ट्रेन में ही ऑर्डर किए पर दरों में कोई वृद्धि नहीं होगी, लेकिन हकीकत यह है कि भोजन की दरें बढ़ गई हैं। सेवा शुल्क को खाने-पीने वाले बिल में ही जोड़ दिया गया है।

बता दें कि भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के पहले के प्रावधान के तहत, अगर किसी व्यक्ति ने अपनी ट्रेन की टिकट बुक करते समय ही भोजन के लिए बुकिंग नहीं कराई है, तो उन्हें यात्रा के दौरान खान-पान का ऑर्डर देते समय अतिरिक्त 50 रुपये का भुगतान करना होता था, भले ही उन्होंने महज 20 रुपये की चाय या कॉफी का ही ऑर्डर किया हो।

राजधानी, दुरंतो या शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में पहले नाश्ते, दोपहर के भोजन और शाम के जलपान की दर क्रमशः 105 रुपये, 185 रुपये और 90 रुपये थी, जबकि प्रत्येक भोजन के साथ 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लगाया जाता था।

हालांकि, ‘ऑन-बोर्ड’ सेवा शुल्क को हटाए जाने के बाद यात्रियों को अब इन भोजन के लिए क्रमश: 155 रुपये, 235 रुपये और 140 रुपये का भुगतान करना होगा। भोजन की लागत में ही सेवा शुल्क को जोड़ दिया गया है।


Share

Related posts

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता से साइबर ठगी

Vinay

महाराष्ट्र सरकार ने एयर इंडिया भवन खरीदने के लिए बातचीत शुरू की

Prem Chand

यूपी में बयान दर्ज करवाने आई रेप पीड़िता का कोर्ट से अपहरण

samacharprahari

सेक्स रैकेट की दो महिलाएं अरेस्ट

samacharprahari

किराना स्टोर, छोटे और मध्यम उद्यमों को मिलेगा डिजिटल प्लैटफॉर्म

Prem Chand

टाटा ने नकारी मिस्त्री की पेशकश

samacharprahari