ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

सेक्स रैकेट की दो महिलाएं अरेस्ट

Share

देह व्यापार रैकेट के चंगुल से चार महिलाओं को बचाया गया, दो महिलाएं गिरफ्तार

मुंबई। ठाणे जिले के मीरा भायंदर इलाके में देह व्यापार करने वाले गिरोह के चंगुल से चार महिलाओं को बचाया गया और इस गिरोह की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त अमित काले ने बताया कि मंगलवार को एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर उत्तन धवी डोंगर में छापा मारा था। देह व्यापार के लिए महिलाएं उपलब्ध कराने के आरोप में कल्याण निवासी अर्पिता घोषाल (31) और गोरेगांव निवासी पिंकी दुबे (29) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार महिलाओं को बचा लिया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 (मानव तस्करी) और अनैतिक तस्करी रोकथाम कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Share

Related posts

सलमान ख़ान के घर के बाहर फायरिंग का मामला: पुलिस कस्टडी में एक अभियुक्त की मौत

Prem Chand

मुख्यमंत्री के हाथ में विकास की नहीं बल्कि ‘विनाश’ की रेखा : अखिलेश यादव

Prem Chand

हैकर्स के निशाने पर हैं वैक्सीन!

samacharprahari

जबरन वसूली के लिए किया डिप्टी सीएम के नंबर का इस्तेमाल

samacharprahari

प्रेमी से शादी कराने के नाम पर ठगी, तांत्रिक गिरफ्तार

Prem Chand

गुजरात में सियासी उलटफेर, मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया

samacharprahari