Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10बिज़नेसराज्य

महाराष्ट्र सरकार ने एयर इंडिया भवन खरीदने के लिए बातचीत शुरू की

Share

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने नरीमन प्वाइंट इलाके में स्थित एयर इंडिया भवन को खरीदने के लिए बातचीत शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने एयर इंडिया के मुख्य प्रबंधन अधिकारी (सीएमजी) राजीव बंसल के साथ इमारत के मूल्यांकन पर चर्चा की।
एयर इंडिया ने 23 मंजिला इमारत की बिक्री के लिए साल 2018 में निविदा जारी की थी, लेकिन निविदा को सही प्रतिक्रिया नहीं मिली। यह इमारत सरकारी जमीन पर बनी हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एयर इंडिया के अधिकारियों ने मुख्य सचिव कुंटे को बताया कि इमारत का उनका आंतरिक मूल्यांकन 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके बाद कुंटे ने उन्हें इसे राज्य सरकार के साथ साझा करने के लिए कहा।


Share

Related posts

डॉक्टर के घर पर सशस्त्र डकैती मामला सुलझा

samacharprahari

पुलिस को ‘खुली छूट’ खराब कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार : अखिलेश यादव

samacharprahari

अमेरिका ने किया हाइपरसोनिक एयर-लॉन्च रैपिड रिस्पांस वेपन का परीक्षण

Prem Chand

Leave a Comment