Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

‘राजनीति का व्यापार’ करती है भाजपा: अखिलेश

Share

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर ‘राजनीति का व्यापार’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का चरित्र जनविरोधी है। गरीबों का कल्याण करना सरकार के एजेंडे में शामिल नहीं है। भाजपा राजनीति का व्यापार करती है। भाजपा की केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ दिया है।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि राजनैतिक षडयंत्रों से संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने में ही भाजपा दिन-रात लगी रहती है। महंगाई, बेरोजगारी, किसान समस्या, महिला उत्पीड़न और अपराध से जनता बुरी तरह त्रस्त है। बावजूद इसके भाजपा का झूठा प्रचार अभियान जारी है।

उन्होंने कहा कि जिनके राज में नौकरी के लिए युवाओं को हाथ जोड़ना पड़े, उनसे जनता अब हाथ जोड़ लेगी। किसानों की आय दोगुनी करने का झूठ फैलाने वाली भाजपा सरकार में मंहगाई और बेरोजगारी ने आमजन की कमर तोड़ दी। उत्तर प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। विज्ञापनों के माध्यम से भाजपा अपनी छवि चमका रही है।


Share

Related posts

गोल्ड लोन फर्जीवाड़े के आरोपी कर्मचारियों को 10 सितंबर तक रिमांड में भेज गया

Prem Chand

दिसंबर में मर चुके आरोपी को जनवरी में जमानत

Prem Chand

सरकारी ठेके से शराब पीकर सात लोगों की मौत

Prem Chand

Leave a Comment