ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनिया

अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई     

Share

5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद मारे गए आठ लोग एक शरणार्थी परिवार के सदस्य

✍️ डिजिटल न्यूज डेस्क, काबुल | अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में शुक्रवार देर रात आए भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। काबुल के बाहरी इलाके में बचाव कार्य में मदद करने वाले मोहिबुल्लाह नियाजी ने शनिवार को कहा कि पिछली रात उत्तरी अफगानिस्तान में आए 5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद मारे गए आठ लोग एक शरणार्थी परिवार के सदस्य थे, जो हाल ही में पड़ोसी ईरान से लौटे थे।
अफगानिस्तान की सरकार के उप प्रवक्ता हमीदुल्ला फितरत ने शनिवार को बताया कि चार और घायलों की मौत के बाद भूकंप से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो गई है। फितरत ने बताया कि काबुल, पंजशीर, लोगार, नंगरहार, लगमान और नूरिस्तान प्रांतों में पांच घर पूरी तरह नष्ट हो गए और 33 अन्य बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे 40 परिवार प्रभावित हुए।
‘यूरो-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर’ और ‘यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार, शुक्रवार के भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के कुंदुज शहर से लगभग 150 किलोमीटर पूर्व में हिंदूकुश पर्वतमाला में था। भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर से अधिक की गहराई पर था। इसके झटके अफगानिस्तान और पाकिस्तान के एक बड़े हिस्से में महसूस किए गए।


Share

Related posts

बढ़ती महंगाई के दौर में विकास दर को बरकरार रखने की चुनौती

Vinay

लॉकडाउन लगा सकता है रियल एस्टेट की रिकवरी पर ग्रहण

samacharprahari

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अनिल देशमुख की जमानत याचिका का विरोध किया

samacharprahari

पदोन्नति में आरक्षण देने के मुद्दे पर फैसला सुरक्षित

samacharprahari

पाकिस्तान की मस्जिद में विस्फोट, 4 की मौत

Prem Chand

दो सप्ताह में फॉरेन करेंसी 10 अरब डॉलर घटी

Vinay