ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

साइबर धोखाधड़ीः दो नाइजीरियाई सहित तीन ठग गिरफ्तार

Share

मुंबई। सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद लोगों को ‘उपहार’ भेजने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में दो नाइजीरियाई सहित तीन लोगों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है। साइबर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि एक व्यक्ति ने हाल में साइबर ब्रांच में 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद आरोपी ने ऑस्ट्रेलिया से 40,000 यूरो भेजने का झांसा दिया। सीमा शुल्क का भुगतान करके दिल्ली हवाई अड्डे से वह रकम लेने की बात कही थी।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस मैसेज के बाद एक व्यक्ति ने उसे फोन किया और कहा कि वह फेसबुक वाला दोस्त बोल रहा है, जिसने उसे तोहफा भेजा है। उसने कहा कि पहले विभिन्न बैंक खातों में सीमा शुल्क, आयकर और ‘मुद्रा शुल्क का आदान-प्रदान’ के रूप में पैसे जमा करने होंगे। उसके झांसे में आकर उसने 18 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा कराए। पैसे जमा कराने के बाद भी आरोपियों ने रकम का भुगतान नहीं किया। इसके बाद धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई।

नाइजीरिया के नागरिक हमीद सोरा उर्फ एरिक क्रिस (28) तथा उसकी दोस्त रुबिनी गुनशेखरन (24) को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य मामले में इसी तरह एक व्यक्ति से 2.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। साइबर पुलिस ने नाइजीरियाई गॉडविन जोनाथन एजे (34) को गिरफ्तार किया है।


Share

Related posts

समाज और व्यक्तिगत अधिकारों के बीच संतुलन जरूरीः अदालत

samacharprahari

कनाडा चुनाव: खालिस्तानी एजेंडे को बड़ा झटका, जगमीत सिंह की करारी हार

samacharprahari

Iran says coronavirus kills another 97, pushing death toll to 611

Admin

अफगानिस्तान में बम विस्फोट से छह नागरिकों की मौत

samacharprahari

29 साल बाद मुंबई बम ब्लास्ट के 4 आरोपी गिरफ्तार

Prem Chand

विकास दर के सरकारी दावों पर रघुराम राजन का तीखा प्रहार; बोले- कुछ तो गड़बड़ है

samacharprahari