Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

कोर्ट के निर्देश के बाद शाह से मिले कोश्यारी

Share

महाराष्ट्र में 12 एमएलसी की नियुक्ति में देरी

बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दिल्ली में राज्यपाल ने गृह मंत्री से की मुलाकात

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। महाराष्ट्र विधान परिषद के 12 सदस्यों (एमएलसी) के नामांकन के फैसले में देरी पर बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात हुई है। हालांकि राजभवन ने इस बैठक को शिष्टाचार भेंट करार दिया।

बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा था कि एमएलसी नामांकन के लिए राज्य मंत्रिमंडल के प्रस्ताव को उचित समय के भीतर स्वीकार या अस्वीकार करना महाराष्ट्र के राज्यपाल का संवैधानिक दायित्व है। चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस जीएस कुलकर्णी की खंडपीठ ने कहा कि कैबिनेट ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को आठ महीने पहले सूची भेजी थी। यह उचित समय है। इस गतिरोध को दूर करना होगा। विधान परिषद में सीटों को अनिश्चितकाल तक खाली नहीं रखा जा सकता है।

अदालत ने कहा, ‘हालांकि एक राज्यपाल अदालत के प्रति जवाबदेह नहीं है। हम अपनी उम्मीद और विश्वास व्यक्त करते हैं कि संवैधानिक दायित्व पूरा हो रहा है। चीजें जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगी।’ पीठ ने नाशिक निवासी रतन सोली लूथ की याचिका पर अपना आदेश पारित किया।


Share

Related posts

इंडोनेशिया सरकार की निर्यात नीति में बदलाव से बढ़े खाद्य तेलों के दाम

Vinay

विकास दर के सरकारी दावों पर रघुराम राजन का तीखा प्रहार; बोले- कुछ तो गड़बड़ है

samacharprahari

12 से 18 साल तक के बच्चों की कोरोना वैक्सीन Corbevax को DCGI ने दी फाइनल मंजूरी

Prem Chand

Leave a Comment