Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

यूपी, पंजाब, गोवा समेत 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा ने खर्च किए 344 करोड़ रुपये

Share

सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश में बांटी रकम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में (उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड) कुल 344.27 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। पांच साल पहले इन्हीं राज्यों में हुए चुनावों में बीजेपी ने 218.26 करोड़ रुपये खर्च किए थे। कांग्रेस ने भी इन विधानसभा चुनावों में 194.80 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

चुनाव आयोग को दी गई जानकारी से पता चलता है कि पांच राज्यों में चुनाव के दौरान भाजपा ने सबसे अधिक 221.32 करोड़ रुपये यूपी में खर्च किए हैं। उत्तरप्रदेश में पार्टी बहुमत के साथ सत्ता में लौटी है।

बीजेपी ने साल 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में 175.10 करोड़ रुपये ही खर्च किए थे। पांच साल पहले की तुलना में पार्टी का चुनावी खर्च 26 प्रतिशत अधिक था।


Share

Related posts

कैग ने अपनी रिपोर्ट में बताया, राफ़ेल निर्माता कंपनी ने पूरा नहीं किया अपना वादा

samacharprahari

कोडरमा में ढाबा चलाने वाले के घर से मिला 1.14 करोड़ कैश, गाजा-अफीम और गोल्ड

samacharprahari

नफरत करने वालों को निराशाः रामदेव

samacharprahari

Leave a Comment