Samachar Prahari
Otherराज्य

शॉपिंग सेंटर में आग, 14 दमकल गाड़ियां पहुंची

Share

मुंबई। पश्चिम उपनगर बोरीवली में एक शॉपिंग सेंटर में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 14 गाड़ियां भेजी गई थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा।
दमकल विभाग की ओर से बताया गया कि मुंबई पश्चिम उपनगर बोरीवली वेस्ट में स्थित एक शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। इन्द्रप्रस्थ शॉपिंग सेंटर में कई इलेक्ट्रॉनिक व मोबाइल दुकानें आग की चपेट में आई हैं। 14 दमकल की गाड़ियों की मदद से शॉपिंग मॉल के बेसमेंट में आग को बुझाने का प्रयास किया गया। धुंए के कारण फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के लिए पहुंचना मुश्किल हो रहा था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन कोरोना संकट के बीच इस घटना की वजह से इलाके में चारों तरफ अफरा तफरी फैल गई।


Share

Related posts

पाबंदियों से अप्रैल में 75 लाख नौकरियां गईं

samacharprahari

योगी के मंत्री धर्मपाल बोले- गोबर में होता है लक्ष्मी का वास

samacharprahari

मध्य प्रदेश व राजस्थान संकट को देख महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार चौकन्नी

samacharprahari

Leave a Comment