ताज़ा खबर
OtherPoliticsक्राइमराज्य

रेप के आरोप में बीजेपी विधायक पर केस

Share

कांग्रेस ने केंद्र सरकार को ल‍िया न‍िशाने पर

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक भाजपा विधायक और उनके बेटे के खिलाफ एक महिला ने रेप और मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसको लेकर विपक्षी दलों ने आदित्यनाथ सरकार पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। इस बीच, कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी कटाक्ष किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह 17 वर्ष की थी, तो मौजूदा विधायक की बेटी के साथ उसकी दोस्ती हो गई। वह उनकी बेटी से मिलने के लिए घर जाती थी। इस दौरान विधायक की बेटी ने उसका परिचय अपने भाई से कराया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि लड़के ने वर्ष 2003 में उसे धोखे से बुला कर नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया। इस घटना का वीडियो बना कर धमकाने लगा।


Share

Related posts

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्रवार योजना बनाई जाए: कलेक्टर संजय यादव

Prem Chand

भिवंडी के इस गांव को सीरिया बनाने की पूरी तैयारी में थे आतंकी, तभी एनआईए ने…

samacharprahari

देशमुख मामले में सीबीआई प्रमुख ‘संभावित आरोपी’ हैं: राज्य सरकार

samacharprahari

यूपी में कोरोना के 3953 नए केस, अब तक 1730 की मौत

samacharprahari

जेट एयरवेज की उड़ान भरने से पहले पीएनबी का अड़ंगा

Prem Chand

पांचवे चरण: वोटिंग टर्नआउट में पश्चिम बंगाल टॉप पर, महाराष्ट्र फिसड्डी

Prem Chand