ताज़ा खबर
Otherक्राइमराज्य

पुलिस बैरक में शराब पार्टी, एसपी ने किया सस्पेंड

Share

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में पुलिस के एक से बढ़कर एक कारनामे सामने आ रहे हैं। मुरादाबाद में कुछ पुलिस कर्मी पुलिस लाइन के बैरक में ही बैठ कर शराब पी रहे थे। फोटो वायरल होने के बाद एसपी ने 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
यूपी पुलिस हमेशा सुर्खियों में रहती है। कभी मुंह से धांय धांय की आवाज निकालती है तो कभी पुलिस बैरक में ही शराब पार्टी का आयोजन करती है। मुरादाबाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शराब पीने वाले 9 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
कुछ दिन पहले ही एक फोटो वायरल हुई, जिसमें सिपाही खुलेआम पुलिस लाइन के बैरक में बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। मुरादाबाद एसपी संदीप मीणा ने 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसी तरह, दूसरे मामले में यूनिफॉर्म में रील बनाने वाली एक महिला कांस्टेबल को भी एसएसपी ने निलंबित कर दिया था।


Share

Related posts

ईरान का बड़ा पलटवार: अमेरिकी जेट गिराया

samacharprahari

27 साल बाद आया अदालत का फैसला, लकड़ी चोरी के मुकदमें में मिली एक दिन की जेल

samacharprahari

राहुल के खिलाफ सुनियोजित अभियान को शह दे रहे हैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री: प्रियंका गांधी

Prem Chand

ईरान-इजरायल युद्ध से शेयर बाजार में हाहाकार, 2.4 लाख करोड़ स्वाहा

samacharprahari

वरवर राव मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती

samacharprahari

एफआरएल और अमेजॉन विवाद में कानून के अनुसार निर्णय करें

samacharprahari