ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरदुनियाबिज़नेस

सैन्य अभ्यास की तैयारी में यूएस-दक्षिण कोरिया, नॉर्थ कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

Share

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने रविवार को अपने पूर्वी समुद्री तट की ओर छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। यूएस-दक्षिण कोरिया एक तरफ जहां सैन्य अभ्यास की तैयारी में हैं, तो वहीं नॉर्थ कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दाग कर अपनी मंशा जाहिर कर दी है।
प्योंगयांग ने दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए एक अमेरिकी विमानवाहक पोत के सोल पहुंचने के बीच यह कदम उठाया। अमेरिका और दक्षिण कोरिया एशियाई प्रायद्वीप में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम से बढ़ते खतरे के मद्देनजर यह संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि पश्चिमी शहर ताइकॉन से इस मिसाइल को छोड़ा गया है। हालांकि, दक्षिण कोरियाई सेना ने इस परीक्षण के बारे में कोई और विवरण साझा नहीं किया है। मिसाइल का प्रकार, खूबियां और मारक क्षमता की जानकारी नहीं दी गई है।

उत्तर कोरिया ने इस साल अपनी मिसाइल परीक्षण गतिविधियां तेज कर दी हैं। अब तक 30 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण हो चुका है। वर्ष 2017 के बाद पहली बार नॉर्थ कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल की आजमाइश भी की है।

द्विपक्षीय मुलाकातों में उठेगा यह मुद्दा

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अगले हफ्ते सोल की यात्रा पर जा रही हैं। उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम से बढ़ते खतरे का मुद्दा इन द्विपक्षीय मुलाकातों का मुख्य एजेंडा भी हो सकता है।


Share

Related posts

सेबी के जुर्माने के खिलाफ मुकेश अंबानी करेंगे अपील

samacharprahari

पुणे में 300 करोड़ रुपये की बिटकॉइन के लिए अपहरण

samacharprahari

मलेशिया में भारतीय पर्यटक के साथ कथित दुर्व्यवहार: ‘ट्रूली एशिया’ के दावों पर सवाल

samacharprahari

यमन के विद्रोहियों ने अमीरात के जहाज पर कब्जा किया

samacharprahari

मिड डे मील पर करोड़ों खर्च, बच्चे खा रहे नमक–चावल

Vinay

‘लॉकडाउन’ से इकोनॉमी पर होगा असर

Prem Chand