Samachar Prahari
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

Share

AK-47 समेत भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है।

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कुपवाड़ा के माछिल इलाके में एलओसी टेकरी नार के पास सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इन आतंकियो के पास से 2 एके 47 राइफल, 2 पिस्टल और 4 हथगोले सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार शाम अज्ञात आतंकवादियों ने दो गैर- स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी थी। घायलों की पहचान बिहार निवासी शमशाद और फैजान कासरी के रूप में हुई है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावरों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया था।


Share

Related posts

दुनिया में 66 हजार लोगों के पास है बेशुमार दौलत!

samacharprahari

मुंबई में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, चार मजदूरों की मौत

Prem Chand

सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी अधिकारी के खिलाफ मामला किया दर्ज

Prem Chand

Leave a Comment