ताज़ा खबर
OtherTop 10टेकताज़ा खबरभारतराज्य

मुंबई की बिजली गुल में चीनी हैकर्स का हाथ

Share

मुंबई। अमेरिका की एक कंपनी ने अपने हालिया रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के दौरान चीन के हैकर्स ने ‘मालवेयर’ के जरिए भारत के पावरग्रिड सिस्टम को निशाना बनाया था। आशंका है कि पिछले साल मुंबई में बड़े स्तर पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी, इसके पीछे शायद यही मुख्य कारण था। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने साइबर पुलिस की जांच रिपोर्ट सोमवार को सहयाद्री गेस्ट हाउस में ऊर्जा मंत्री नितिन राउत को सौंप दिया है।
बता दें कि पिछले साल, 12 अक्टूबर को मुंबई शहर और उपनगरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। मुंबई की लोकल ट्रेन का परिचालन ठप हो गया। आर्थिक गतिविधियों पर भारी असर पड़ा था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना की जांच का आदेश दिया था। गृह मंत्री देशमुख ने इस संदर्भ में साइबर पुलिस की एक रिपोर्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि अमेरिका की एक कंपनी ‘रिकॉर्डेड फ्यूचर’ ने अपनी हालिया रिपोर्ट में चीन के हैकर्स ग्रुप ‘रेड इको’ पर पावरग्रिड सिस्टम को निशाना बनाए जाने का जिक्र किया था।


Share

Related posts

रोबोट करेगा मुंह, गले, ब्रेस्ट कैन्सर का ऑपरेशन

Prem Chand

पुलिस का मुखबिर होने के शक में दो ग्रामीणों की हत्या

Amit Kumar

आंदोलन पर प्रतिबंध लगाना लोकतंत्र के लिए खतरनाक

Amit Kumar

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से सोने की कीमतों पर असर

Prem Chand

प्रदर्शन पर पहरा, सरकार से सुप्रीम कोर्ट का सवाल: बैरिकेडिंग हटाओ, इंटरनेट बहाल करो

samacharprahari

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 6 बांग्लादेशी नागरिकों को अरेस्ट किया

Vinay