Samachar Prahari
बिज़नेस

जीएसटी कलेक्शन 1.13 लाख करोड़ रुप‌ये

Share

मुंबई। केंद्र सरकार ने फरवरी में जीएसटी के रूप में कुल 1.13 लाख करोड़ रुपये का टैक्स जुटाया हैं। लगातार पांचवें महीने केंद्र सरकार को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक जीएसटी मिला है। फरवरी 2021 में जीएसटी कलेक्शन पिछले साल (फरवरी 2020) की तुलना में 7 फीसदी अधिक रहा है।

आर्थिक गतिविधयों में रिकवरी
बता दें कि देश की इकोनॉमिक ग्रोथ तेज हो रही है। आर्थिक गतिविधयों में रिकवरी होने से जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है। वित्त मंत्रालय को फरवरी 2021 में सीजीएसटी के रूप में 21,092 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, जबकि एसजीएसटी के तहत 27,273 करोड़ रुपये और आईजीएसटी के रूप में 55,253 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। इसके अलावा, आयात से भी सरकार को 24,382 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। सेस के रूप में सरकार को 9,525 करोड़ रुपये मिले।


Share

Related posts

17 राज्यों को जारी किया गया 9871 करोड़ का राजस्व घाटा अनुदान

samacharprahari

रिलायंस-अरामको सौदा रद्द, नए सिरे से होगा मूल्यांकन

samacharprahari

Coronavirus: India fights back, 7 more patients cured of Covid-19

Admin

Leave a Comment