ताज़ा खबर
OtherTop 10खेलताज़ा खबरभारतराज्य

महिला एशिया कप से भारतीय टीम बाहर

Share

भारत की 12 खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव, चीनी ताइपे के खिलाफ खेल रद्द

मुंबई। भारतीय टीम एएफसी महिला एशियाई कप से बाहर हो गई। भारत का चीनी ताइपे के खिलाफ रविवार को एएफसी महिला एशियाई कप का ग्रुप ए मैच शुरू होने से चंद मिनट पहले ही रद्द कर दिया गया। भारतीय टीम की 12 महिला खिलाड़ी कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाई गईं। ग्रुप ए मैच के लिए भारत के पास आवश्यक न्यूनतम 13 खिलाड़ी भी नहीं थे।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के शीर्ष सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। एएफसी ने बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 के कई पॉजिटिव मामलों के कारण भारत ग्रुप ए मैच में चीनी ताइपे के खिलाफ जरूरी न्यूनतम 13 खिलाड़ियों के नाम देने में विफल रहा।’’

ग्रुप ए के इस मैच के नहीं होने का मतलब है कि मेजबानों की 12 देशों के इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद भी धूमिल हो गई है। यह मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना था। टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में भारत को ईरान से गोलरहित ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था और इस मैच से पहले भी टीम में दो कोविड-19 पॉजिटिव मामले सामने आए थे।


Share

Related posts

रिलायंस जियो में 51वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

Prem Chand

मुंबई की बिजली गुल में चीनी हैकर्स का हाथ

samacharprahari

जूस के पाउच में 2.25 करोड़ का गोल्ड, तस्कर को कस्टम ने दबोचा

samacharprahari

अयोध्या: सूखते सब्ज़ बाग़ और सन्नाटे में डूबी रामनगरी

samacharprahari

सीबीआई ने रिश्वत मामले में तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार

Prem Chand

ईडी ने राणा कपूर को किया गिरफ्तार

samacharprahari