ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरराज्य

जूस के पाउच में 2.25 करोड़ का गोल्ड, तस्कर को कस्टम ने दबोचा

Share

एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान गोल्ड तस्करी का खुलासा 

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) में कस्टम विभाग ने करोड़ों रुपये की गोल्ड तस्करी का खुलासा किया है।

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बैंकॉक से नई दिल्ली लौटे एक शख्स को सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा है। आरोपी ने कस्टम विभाग से बचने के लिए जूस के पाउच में सोना छिपाया हुआ था।

जूस के पाउच को जब कस्टम के अधिकारियों ने खोला तो उसके अंदर से 4.2 किलो सोने के बिस्कुट बरामद हुए। बरामद सोने की कीमत लगभग 2.24 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कस्टम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कस्टम विभाग की टीम तस्करी में लिप्त संदिग्ध यात्रियों पर नजर रख रही है। जांच के दौरान उन्होंने पाया कि एक यात्री कई बार बैंकॉक की यात्रा कर  रहा है। शक के आधार पर कस्टम ने यात्री को जांच के लिए रोका। जब उसके बैग को एक्सरे बैगेज मशीन में डाला गया, तो उसमें कुछ संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन जब ट्रोली पर मौजूद जूस के पाउच को उठाया गया तो वह भारी था।

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने पाउच को खोलकर देखा तो उसमें काले रंग का एक बंडल दिखाई दिया। चेक करने पर उसके अंदर से सोने के बिस्कुट बरामद हुए। फिलहाल कस्टम आरोपी यात्री से पूछताछ कर रही है।

Share

Related posts

स्पाइसजेट पर बंद होने का खतरा!

Prem Chand

आसमान में ‘खतरा’! हर दूसरी फ्लाइट तकनीकी रूप से अनफिट

samacharprahari

धारावी में सिलिंडर ब्लास्ट, 14 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Vinay

चोरों ने पहले बुलडोजर चुराया, उसी से ATM उखाड़ उड़ाया कैश बॉक्स

Prem Chand

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

Prem Chand

लालू के कटाक्ष ‘मोदी का परिवार’ को BJP ने बनाया अपना अभियान

Prem Chand