ताज़ा खबर
Otherऑटोटेकताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

स्पाइसजेट पर बंद होने का खतरा!

Share

क्रेडिट सुइस एजी के साथ जारी है गतिरोध

मुंबई। स्पाइसजेट एयरलाइंस पर बंद होने का संकट मंडरा रहा है। कंपनी ने पेमेंट विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि अगर मामले में जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो एयरलाइंस को बंद करना पड़ सकता है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमना ने कहा कि कोर्ट इस मामले में 28 जनवरी को सुनवाई करेगी। स्पाइसजेट की तरफ से वकील मुकुल रोहतगी ने पैरवी की।

180 करोड़ रुपये का बकाया मामला
स्विस वित्तीय सेवा कंपनी क्रेडिट सुइस एजी द्वारा लगभग 180 करोड़ रुपये की बकाया राशि को लेकर पिछले एक दशक से मामला विचाराधीन है। लंबे गतिरोध को खत्म करने के लिए स्पाइसजेट ने यह याचिका दायर की है। स्पाइसजेट को दिसंबर 2019 में लाभ हुआ था। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का घाटा एक साल पहले की तुलना में 561 करोड़ रुपये से अधिक रहा था। इसके अलावा, पिछले एक साल में विमानन कंपनी के शेयर में भी करीब 30 फीसदी की गिरावट आई है।

डिवीजन बेंच में अपील खारिज हो गई थी
बता दें कि 7 दिसंबर 2021 को मद्रास हाईकोर्ट की एकल पीठ ने क्रेडिट सुइस एजी, स्विट्जरलैंड स्थित स्टॉक कॉरपोरेशन और एक लेनदार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पाइसजेट लिमिटेड को बंद करने का आदेश दिया था। हालांकि, इस आदेश को दो हफ्ते के लिए टाल दिया गया था। बाद में, स्पाइसजेट ने डिवीजन बेंच में अपील की। इस अपील को भी 11 जनवरी को खंडपीठ ने खारिज कर दिया था। डिवीजन बेंच ने 28 जनवरी तक के लिए आदेश को टाल दिया था।


Share

Related posts

यूएन ने मतदाता सूची से नाम हटाने की ‘SIR’ प्रक्रिया पर भारत सरकार से मांगा जवाब 

samacharprahari

बांग्लादेश में रेप पीड़िता की मौत पर बलात्कारियों को होगी फांसी

Prem Chand

अहमदाबाद में जाली नोटों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, योग शिक्षक सहित सात गिरफ्तार

samacharprahari

यूपी में एनकाउंटर्स पर जश्न, अधिकारियों को मिलता है प्रमोशन !

samacharprahari

सीबीआई 2022 तक विभिन्न मामलों में दोषसिद्धि 75 फीसद तक ले जाएगी

samacharprahari

आईपीएल की दो नई टीमों से बीसीसीआई को होगी मोटी कमाई

samacharprahari