ताज़ा खबर
PoliticsTop 10ताज़ा खबर

लालू के कटाक्ष ‘मोदी का परिवार’ को BJP ने बनाया अपना अभियान

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ के नाम से अभियान चलाया है। बीजेपी अब तक ‘मैं चौकीदार’, ‘भारतीय’ जैसे कई अभियान चला चुकी है। इस नए अभियान को शुरू करने के पीछे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का नरेंद्र मोदी पर किया गया कटाक्ष है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने विपक्षी गठबंधन INDIA के नेताओं की मौजूदगी में पटना की एक रैली में कहा था कि मोदी के पास परिवार ही नहीं है। वो हिंदू नहीं है। हिंदू अपनी मां के श्राद्ध में दाढ़ी-बाल बनवाता है। पीएम की माता जी का जब देहांत हुआ तो उन्होंने बाल-दाढ़ी क्यों नहीं बनवाया। इस बयान के विरोध में पूरी बीजेपी उतर आई है।

देश के पूर्व रेल मंत्री लालू यादव के इस बयान पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी सोमवार को तेलंगाना में पलटवार किया। उन्होंने कहा, ‘मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि मेरा भारत-मेरा परिवार है। मेरा जीवन एक खुली किताब की तरह है। देश के लोग इसके बारे में जानते हैं।’

सबसे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया एक्स के हैंडल पर अपने नाम में 'मोदी का परिवार' जोड़ा और फिर गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गिरिराज सिंह और अनुराग ठाकुर ने भी अपने -अपने प्रोफाइल नाम में 'मोदी का परिवार' जोड़ दिया।

BJP पहले भी चला चुकी है ‘मैं भी चौकीदार’ की तर्ज पर कई कैंपेन

बता दें कि ठीक इसी तरह वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने विपक्ष के एक आरोप को चुनावी लाभ के लिए भुनाया था। कांग्रेस ने कहा था, ‘चौकीदार चोर है’, तब इस नारे के जवाब में बीजेपी ने ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान चलाया था। और उस वक्त भी बीजेपी नेताओं ने अपने-अपने ट्विटर (अब एक्स) हैंडल के नाम में ‘मैं भी चौकीदार’ जोड़ लिया था।


Share

Related posts

जम्मू-कश्मीर में परिसीमन को लेकर मचा घमासान

Prem Chand

गोंडा अपहरण कांड: पुलिस की गिरफ्त में आए अपहरणकर्ता

samacharprahari

महंगाई और बढ़ती कीमतों से हाउसिंग सेक्टर की रफ्तार पर लगा ब्रेक

samacharprahari

दिल पर पत्थर रख शिंदे को बनाया गया मुख्यमंत्रीः पाटिल

samacharprahari

केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, कहा- यहीं बैठे हैं शिवाजी बनाने की फैक्ट्री के योग्य गुरु

samacharprahari

सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़, सेना के 23 जवान लापता

samacharprahari