ताज़ा खबर
Other

उत्तर प्रदेश के कम से कम 22 मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज: एडीआर

Share

नई दिल्ली, 28 मार्च 2022 : चुनाव अधिकार संस्था एडीआर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शपथ लेने वाले 45 नए मंत्रियों में से 22 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है और उनमें से ज्यादातर पर गंभीर आरोप हैं.उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने मुख्यमंत्री समेत कुल 53 मंत्रियों के हलफनामों का अध्ययन किया है.

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 22 (49 प्रतिशत) मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है और 20 (44 प्रतिशत) मंत्रियों ने अपने ऊपर गंभीर आरोप होने की जानकारी दी है.

एडीआर गंभीर आपराधिक मामलों को ऐसे गैर-जमानती अपराध के रूप में परिभाषित करता है जिनके लिए अधिकतम सजा 5 साल या उससे अधिक हो सकती है, जिसमें मारपीट, हत्या, अपहरण, बलात्कार, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर आपराधिक मामले शामिल हैं.


Share

Related posts

मेरा परिवार ही मेरी जिम्मेदारी मुहिम को सफल बनाएं: पाटील

samacharprahari

दुनिया में 66 हजार लोगों के पास है बेशुमार दौलत!

samacharprahari

श्रीनगर में आतंकी हमला, ट्रैफिक कर्मी की हालत गंभीर

Prem Chand

पूर्वांचल के 80 हजार आयकरदाता ले रहे राशन

Prem Chand

पाकिस्तान में ईशनिंदा पर बैंक प्रबंधक की हत्या, सुरक्षाकर्मी को मौत की सजा

Prem Chand

23 साल में भारत के 1% अमीरों की दौलत 62% बढ़ी, जी-20 रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

samacharprahari