ताज़ा खबर
Other

अब फोन करने पर सुनाई नहीं देगी कोरोना कॉलर ट्यून

Share

नई दिल्ली, 28 मार्च 2022 । कोविड​​-19 पर जागरूकता फैलाने के लिए डिफॉल्ट रूप से बजने वाली कॉलर ट्यून को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अब कोरोना के केस बेहद कम आ रहे हैं इसलिए सरकार इसे बंद करने जा रही है।

मार्च 2020 के बाद से, जब कोरोना वायरस को एक महामारी के रूप में घोषित किया गया था, तब सरकार ने सभी दूरसंचार ऑपरेटरों को इसकी घोषणा सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया था। सरकार ने कहा था कि कोविड जागरुकता से संबंधित इस अनाउंसमेंट को एक कॉलर ट्यून के रूप में प्ले किया जाए, तब जब एक फोन यूजर्स किसी को कॉल कर रहा हो।

शुरुआत में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती थी। कॉलर ट्यून का उद्देश्य फेस मास्क पहनने, हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने और वायरस के संक्रमण की दर को कम करने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे उपायों को बढ़ावा देना था।


Share

Related posts

ओएनजीसी हेलीकॉप्टर हादसे में चार लोगों की मौत

Prem Chand

पुणे में मोटरसाइकिल डीलर लापता

Prem Chand

शनिवार को हजारों लोगों के बीच हनुमान चालीसा पढ़ेंगे राज ठाकरे

Prem Chand

भारतीय डॉर्नियर ने पाकिस्तानी जंगी जहाज आलमगीर को खदेड़ा

samacharprahari

मुंबई के पूर्व सीपी का नाम लेने वाले कारोबारी से हटा मकोका

Prem Chand

सीरिया: अरब गैस पाइपलाइन में धमाके से पूरे देश में ब्लैकआउट, आतंकी हमले की आशंका

samacharprahari