ताज़ा खबर
Otherराज्य

पुणे में मोटरसाइकिल डीलर लापता

Share

पुणे। पुणे में एक प्रमुख दोपहिया डीलरशिप एजेंसी के 64 वर्षीय मालिक दो दिन पहले लापता हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लापता होने से पहले पाशंकर ऑटो के चेयरमैन गौतम पाशंकर ने एक ‘पत्र’ छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि किसी को भी उसके इस कदम के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।
शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पाशंकर 21 अक्टूबर को लापता हो गए। हमने एक पत्र बरामद किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन सालों से उन्हें कारोबार में नुकसान हो रहा है और उनके फैसले के कारण उनके बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।’ उन्होंने बताया, ‘पत्र में कहा गया है कि किसी को भी उनके लापता होने या आत्महत्या के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।’ फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है और तलाश शुरू कर दी है।


Share

Related posts

रिश्वतखोरी के मामले में अपने सेवानिवृत्त अधिकारी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Prem Chand

लाडली बहना योजना में धांधली बर्दाश्त नहीं : छगन भुजबल

Prem Chand

इंटरनेट कॉल, व्हॉट्सएप जैसे ऐप को नियमित करने पर फैसला जल्द

Girish Chandra

अग्नि-4 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

Vinay

बागी पायलट से पद छीना, पार्टी से कई मंत्री बर्खास्त

samacharprahari

शरद पवार के खिलाफ मराठी एक्ट्रेस के आपत्तिजनक पोस्ट पर केस दर्ज

Prem Chand