ताज़ा खबर
Otherराज्य

रिश्वतखोरी के मामले में अपने सेवानिवृत्त अधिकारी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Share

खनन कंपनी के खिलाफ वर्ष 2005 में हुआ था केस दर्ज

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने एक कंपनी के खिलाफ मामले को निपटाने के लिए उससे कथित रूप से 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में अपने ही एक सेवानिवृत्त अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी बिहार के चारा घोटाले की जांच में शामिल थे और उन्होंने अन्य बड़े मामलों में भी तफ्तीश की है।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्व सीबीआई अधिकारी एनएमपी सिन्हा को कथित रूप से रिश्वत पहुंचाने वाले एक व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि सीबीआई के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में पदस्थ रहे सिन्हा खनन कंपनी उषा मार्टिन को झारखंड में लौह अयस्क खान का पट्टा दिये जाने से संबंधित मामले में उसके खिलाफ कथित धोखाधड़ी की जांच कर रहे थे। साल 2005 में खनन कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

सीबीआई ने इस संदर्भ में शनिवार को अनेक शहरों में आठ स्थानों पर तलाशी ली। इनमें अधिकारी का फरीदाबाद स्थित आवास भी शामिल है। इसके अलावा रांची में उषा मार्टिन के कार्यालय और दिल्ली तथा गाजियाबाद के अन्य ठिकाने शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सिन्हा अगस्त में ही सेवानिवृत्त हुए हैं। आरोप है कि वह कंपनी के प्रतिनिधि के साथ संपर्क में थे और उन्होंने कंपनी के खिलाफ मामले को निपटाने के लिए 25 लाख रुपये की घूस मांगी थी। सीबीआई ने उषा मार्टिन के कर्ताधर्ताओं, कंपनी और झारखंड सरकार के तत्कालीन खनन निदेशक आईडी पासवान के खिलाफ कथित आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।


Share

Related posts

बदमाशों ने दी SDM को जान से मारने की धमकी, DM ने बढ़ाई सुरक्षा

samacharprahari

आर्थिक गतिविधियों पर दिखने लगा है लॉकडाउन का असर

samacharprahari

हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी को छह महीने में ही देना पड़ेगा इस्तीफा!

samacharprahari

पॉर्न मूवी रैकेट केस में सूरत से एक और गिरफ्तारी

Prem Chand

महाराष्‍ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित

Prem Chand

…और 50 मीटर पहले ही खत्म हो गई जिंदगी की आखिरी रेस

samacharprahari