Samachar Prahari
Other

महाराष्‍ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित

Share

मुंबई, 3 अक्टूबर : महाराष्‍ट्र में ग्राम पंचायत सदस्य पदों के साथ-साथ सरपंच के खाली पदों के उपचुनाव का ऐलान कर द‍िया है। राज्य भर में लगभग 2 हजार 369 ग्राम पंचायतों और 2 हजार 950 सदस्य पदों के ल‍िए वोट डाले जाएंगे। राज्य चुनाव आयुक्त ने घोषणा की है कि 130 सरपंच खाली पदों के उपचुनाव के लिए 5 नवंबर, 2023 को मतदान होगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों के क्षेत्र में मंगलवार से आचार संहिता लागू हो गई है। नामांकन पत्र 16 से 20 अक्टूबर 2023 तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 23 अक्टूबर 2023 को होगी। नामांकन पत्र 25 अक्टूबर 2023 को दोपहर 3 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएंगे। मतदान 5 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 6 नवंबर 2023 को होगी। लेकिन गढ़चिरौली और गोंदिया के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही रहेगा। वहां वोटों की गिनती 07 नवंबर 2023 को होगी।


Share

Related posts

पाक की नापाक हरकत, ड्रोन हमले का प्रयास नाकाम

samacharprahari

साइबर ठगों के महा नेटवर्क का भंडाफोड़: 5 करोड़ फर्जी अकाउंट, 40 हजार सिम कार्ड जब्त

samacharprahari

मुंबई में आफत बनी मूसलाधार बारिश: जनजीवन थमे, आपात स्थिति घोषित

samacharprahari

Leave a Comment