ताज़ा खबर
Other

मुंबई की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे उद्धव ठाकरे

Share

मुंबई, 3 अक्टूबर : उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना-यूबीटी मुंबई महानगर क्षेत्र की 10 में 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. इसके लिए वह गिव एंड टेक की नीति पर काम करने के लिए तैयार है. उद्धव ठाकरे पिछले कुछ दिनों से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से सलाह-मशविरा कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने मुंबई उत्तर पूर्व और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट के पदाधिकारियों से मुलाकात की.

दरअसल, 2019 में जब बीजेपी के साथ मिलकर शिवसेना ने चुनाव लड़ा था तो उसे मुंबई की छह में से तीन सीटों पर जीत हासिल हुई थी. मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई उत्तर पश्चिम सीटों तो इसने जीती ही थीं. इसके अलावा कल्याण, ठाणे और पालघर की सीटें भी अपने नाम की थीं. हालांकि, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई उत्तर पश्चिम, पालघर और कल्याण के सांसदों ने आगे एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना को समर्थन दे दिया था.


Share

Related posts

दो साल और 6 ट्रायल के बाद अंटार्कटिका में पहली बार उतरा एयरबस

samacharprahari

8वां वेतन आयोग के गठन को मंजूरी

Prem Chand

सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी अधिकारी के खिलाफ मामला किया दर्ज

Prem Chand

NCLT के ऑर्डर के खिलाफ DHFL के लेंडर्स ने दाखिल की अपील

Prem Chand

पॉर्न देखने में पुणे पहले,नासिक 2 व नागपुर 3 नंबर पर

Vinay

पुलिस विभाग में तबादले की खुफिया रिपोर्ट खारिज

samacharprahari