ताज़ा खबर
Other

ईडी ने इंडिया बुल्स हाउसिंग पर छापा मारा 

Share

मुंबई, 21 फरवरी। प्रवर्तन निदेशालय ने इंडिया बुल्स हाउसिंग और उसके प्रमोटर समीर गहलोत के खिलाफ दर्ज धन शोधन रोकथाम मामले के सिलसिले में मुंबई और दिल्ली में इंडिया बुल्स फाइनेंस सेंटर के कार्यालयों पर छापेमारी की। ईडी ने पहले इस संबंध में पुणे के एक व्यवसायी का बयान दर्ज किया था, जो रियल एस्टेट का कारोबार करता है।

सोमवार की छापेमारी की योजना बनाने के लिए ईडी अधिकारियों ने रविवार को एक बैठक की। कुछ आपत्तिजनक दस्तावेजों को बरामद करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। इससे पहले कंपनी और उसके प्रमोटर के खिलाफ महाराष्ट्र के पालघर में मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि रियल एस्टेट कंपनी ने पहले इंडिया बुल्स से कर्ज लिया और इंडिया बुल्स हाउसिंग शेयरों में निवेश किया। कंपनी ने शे नहींयर मूल्य में वृद्धि की थी और पैसा बाद में अन्य संस्थाओं को भेज दिया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी को कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से रोकने का आदेश जारी किया था। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।


Share

Related posts

मालेगांव विस्फोट मामला: विशेष अदालत में पेश नहीं हुईं प्रज्ञा सिंह ठाकुर

samacharprahari

मुंबई में आफत बनी मूसलाधार बारिश: जनजीवन थमे, आपात स्थिति घोषित

samacharprahari

मुंबई बीएमसी चुनाव: फडणवीस सरकार में शिंदे की शिवसेना ने मांगी 90–100 सीटें

Prem Chand

सुकमा में IED धमाके में कोबरा बटालियन के अफसर की मौत, 10 कमांडो घायल

samacharprahari

महाराष्ट्र में सेना की 1010.3 एकड़ भूमि पर हुआ है अवैध कब्जा

Prem Chand

कलाइयों के जादूगर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप

samacharprahari