Samachar Prahari
OtherTop 10एजुकेशनक्राइमताज़ा खबरराज्य

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी, देश भर में सीबीआई ने मारे छापे

फर्जी ट्रेनिंग सेंटर गिरोह चलाने वाले 6 लोगों पर केस दर्ज

Share

हाइलाइट्स:
  • इस केस का लिंक मुंबई से भी जुड़ा
  • साकीनाका में चल रहा था फर्जी ट्रेनिंग शिविर
  • ट्रेनिंग के नाम पर 10-15 लाख रुपये लेता था गिरोह

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई – नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले अतंरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए देश भर में कई ठिकानों पर छापे मारे। शुक्रवार को छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। गिरोह ने बीते दो वर्षों में सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये इकट्ठा किए थे।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि एजेंसी ने शुक्रवार को पटना, मंगलुरु, बेंगलुरु और धनबाद में नौ ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।
अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान में यह सामने आया है कि गिरोह बीते दो वर्षों से फर्जीवाड़े में शामिल था। अभ्यर्थियों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अब्बतक करोड़ों रुपये ऐंठ चुका है। गिरोह सरकारी नौकरी दिलाने की एवज में 10-15 लाख रुपये लेता था।
अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने कई शहरों में उम्मीदवारों के लिए फर्जी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए थे। मुंबई के साकीनाका में भी फर्जी प्रशिक्षण शिविर संचालित हो रहा था।


Share

Related posts

ईडी ने संजय राउत की पत्नी व करीबी की प्राॅपर्टी की जब्त

Prem Chand

जासूसी कांड में वायुसेना के पूर्व अधिकारी की जमानत अर्जी खारिज

Prem Chand

ED की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल: 6,444 मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में सिर्फ 53 में ही दोषसिद्धि, क्यों फिसला सरकारी शिकंजा?

samacharprahari

Leave a Comment