ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

हरियाणा के नए सीएम नायब सैनी को छह महीने में ही देना पड़ेगा इस्तीफा!

Share

सियासी उठापटक के बीच हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा

डिजिटल न्यूज डेस्क, चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले और सियासी उठापटक के बीच हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनकी पूरी कैबिनेट ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। दुष्‍यंत चौटाला के नेतृत्‍व वाली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ विभाजन की अटकलों के बीच मनोहर लाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नए सीएम नायब सैनी ने शपथ तो ले ली है, लेकिन छह महीने से ज्यादा वह अपने पद पर नहीं रह सकते।

संविधान के अनुच्छेद 164(4) में स्पष्ट उल्लेख है कि कोई मंत्री या मुख्यमंत्री, जो निरंतर 6 माह की किसी अवधि तक राज्य के विधान-मंडल का सदस्य नहीं है, उस अवधि की समाप्ति पर मंत्री नहीं रहेगा। 3 नवंबर 2023 को मौजूदा 14वीं हरियाणा विधानसभा के कार्यकाल के चार साल पूरे हो गए थे। 4 नवंबर 2019 को प्रदेश की विधानसभा का पहला अधिवेशन (सत्र) बुलाया गया था।

ऐसे में हरियाणा के नए मुख्यमंत्री सैनी विधानसभा के सदस्य यानी विधायक नहीं हैं। इसके चलते वह 11 सितंबर 2024 तक ही सीएम की कुर्सी पर बैठ सकते हैं, जबकि 14वीं हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल इस वर्ष 3 नवंबर 2024 तक है। हालांकि विधानसभा को समय से पहले भी भंग किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाने का फैसला अचानक नहीं लिया गया, बल्कि करीब एक हफ्ते पहले ही निर्णय हो चुका था। बीजेपी के पास जो सर्वे मौजूद था, उसमें यह बताया गया था कि बीजेपी अगर मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में लोकसभा या विधानसभा चुनाव में जाती है तो वहां पर जाट वोटों का ध्रुवीकरण हो सकता है और वो बीजेपी के खिलाफ जा सकता है। इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच सर्वे रिपोर्ट का भी जिक्र हुआ था।

Share

Related posts

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से यातायात सुगम होगा : गडकरी

Prem Chand

फर्जी चेक और हस्ताक्षर से निकाले गए 47 लाख, केस दर्ज

Prem Chand

कोडरमा में ढाबा चलाने वाले के घर से मिला 1.14 करोड़ कैश, गाजा-अफीम और गोल्ड

samacharprahari

एकतरफा प्यार में लड़की को चाकू मार किया घायल

Prem Chand

टेनिस स्पर्धा के बाद एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

samacharprahari

अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी ने मारी बाजी, दूसरे नंबर पर अडानी

samacharprahari