Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाराज्य

पाकिस्तान में ईशनिंदा पर बैंक प्रबंधक की हत्या, सुरक्षाकर्मी को मौत की सजा

Share

लाहौर। पाकिस्तान की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने पिछले साल पूर्वी पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के आरोपों पर अपने बैंक प्रबंधक की हत्या करने के जुर्म में पूर्व सुरक्षा गार्ड को मौत की सजा सुनाई है। लाहौर से करीब 190 किलोमीटर दूर सरगोधा शहर की अदालत ने पूर्व सुरक्षा गार्ड अहमद नवाज को मौत की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 600,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान (एनबीपी) की शाखा के सुरक्षा गार्ड नवाज ने पिछले साल अपने बॉस शाखा प्रबंधक मलिक इमरान हानिफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसने दावा किया था कि बैंक प्रबंधक ने ईशनिंदा की थी। स्थानीय मौलवी उसके समर्थन में आए थे। पुलिस ने नवाज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पीड़ित के परिवार ने कहा कि नवाज वेतन में वार्षिक वृद्धि न दिए जाने के कारण हानिफ से नाराज था। हानिफ को गोली मारने से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।


Share

Related posts

काला धन हवाई जुमला, 165 फीसदी बढ़ा नकदी में लेनदेन

Prem Chand

उद्योग और सरकार के बीच पूर्ण विश्वास की जरूरत: वित्त मंत्री सीतारमण

samacharprahari

जम्मू कश्मीरः गोलीबारी में 4 नागरिकों की मौत, 2 जवान शहीद

samacharprahari

Leave a Comment