ताज़ा खबर
OtherPolitics

मेरा परिवार ही मेरी जिम्मेदारी मुहिम को सफल बनाएं: पाटील

Share

ठाणे। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आदेश पर मेरा परिवार ही मेरी जिम्मेदारी है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए ठाणे मनपा के नगरसेवक व क्रीडा समाज कल्याण कार्यक्रम समिति के सभापति अमर ब्रम्हा पाटील ने नागरिकों से अपील की है।

पाटील का कहना है कि कोरोना काल में बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें। मास्क का बराबर उपयोग करें। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। अपना और अपने परिवार की देखभाल व बचाव स्वयं करें। कोरोना महामारी को मात देने के लिए मनपा प्रशासन को सहयोग करें।


नगरसेवक पाटील ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगाया गया है। गरीब लोगों को अनाज वितरण किया जा रहा है, मेडिकल कैंप व अर्सेनिक गोली का वितरण भी किया गया है। परिसर में सेनेटाइजर का छिडकाव कराया गया। करीब 3600 परिवारों को अनाज किट का वितरण किया गया है। इसके बाद 7 हजार परिवारों को अर्सेनिक गोली भी बांटी गई।महामारी के दौरान करीब 3 महीने तक लगातार 350 जरूरतमंदों को प्रतिदिन भोजन बांटा गया।


Share

Related posts

यूपी पेपर लीक केस में दो ‘मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Prem Chand

नासिक ड्रग्स फैक्ट्री केस: आठ आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पुलिस ने की पूछताछ

samacharprahari

हैकर्स के निशाने पर हैं वैक्सीन!

samacharprahari

राज्य में रात्रकालिन संचारबंदी, धारा 144 लागू

samacharprahari

किसान आंदोलन तेज, प.रे. की कई ट्रेनें प्रभावित

Prem Chand

चालू वित्त वर्ष में जीडीपी 8.5 प्रतिशत रहने का अनुमान: इक्रा

samacharprahari