ताज़ा खबर
OtherPoliticsराज्य

आर.एन यादव को रायगढ़ एनसीपी जिला उपाध्यक्ष की कमान

Share

नवी मुंबई। हिन्दीभाषी नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी आर.एन. यादव को रायगढ़ एनसीपी का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रायगड़ के जिलाध्यक्ष सतीश पाटिल ने नियुक्ति पत्र सौपते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने और अधिकाधिक हिन्दीभाषियों को एनसीपी से जोड़ने के लिए प्रयत्न करेंगे। तमाम संगठनों और हिन्दीभाषियों ने उन्हें बधाईयां दी हैं।

बता दें कि यादव एनसीपी के कद्दावर मंत्री नवाब मलिक के बेहद करीबी और उनके सहयोगी रहे हैं। वर्ष 2001 में पहली बार उन्हें कल्याण क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाया गया था, तबसे लगातार विभिन्न पदों पर रहते हुए वे राष्ट्रवादी कांग्रेस को मजबूती देने में जुटे हुए हैं। लोकसभा चुनाव में मावल से एनसीपी प्रत्याशी पार्थ पवार के लिए आर.एन. यादव ने खूब जोर लगाया था। जिले को हिन्दीभाषियों को एकजुट करने और राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ जोड़ने में भी वे सफल रहे। उनकी सक्रियता और संगठन के लिए समर्पण भाव को देखते हुए ही उन्हें रायगढ़ एऩसीपी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 


Share

Related posts

नॉन ब्रांडेड प्रॉडक्ट पर जीएसटी लगाने से बढ़ेगी महंगाई

samacharprahari

एनआईए ने पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को गिरफ्तार किया

samacharprahari

ठाणे के अस्पताल में लगी आग, बड़ा हादसा होने से बचा

samacharprahari

BMC Mayor Reservation RESULT: मुंबई–पुणे समेत 9 निगमों में महिला, 8 में OBC मेयर तय; उद्धव गुट का विरोध

samacharprahari

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: मोदी-ट्रंप ने 2025 में 8 बार की फोन पर बात, ल्यूटनिक के दावों पर MEA का जवाब

samacharprahari

ब्लड चढ़ाने के बाद 14 बच्चों को हुआ हेपेटाइटिस और HIV

samacharprahari