Samachar Prahari
Otherताज़ा खबरराज्य

कोविड सेंटर में भर्ती दो कैदी फरार, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Share

ठाणे। भिवंडी- मुंबई-नासिक हाइवे पर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमित दो कैदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए। दोनों कैदी गाजीदारा जाफरी और खुर्शीद शेख कोविड केयर सेंटर की छत की पाइप के सहारे नीचे उतरकर फरार हो गए। कैदियों की तलाश जारी है, जबकि घटना को गंभीरता से लेते हुए बंदोबस्त में तैनात चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों कैदी 19 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें इस कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था। पिछले साल जून में इस कोविड केयर सेंटर से ही हत्या का एक आरोपी बालू खारात भी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। हालांकि काफी मशक्कत के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।


Share

Related posts

गुजारा भत्ता मामले में हाई कोर्ट ने कहा- अविवाहित बेटी को भी भरण-पोषण का दावा करने का अधिकार

samacharprahari

अपनी जमीन बचाने खेत में लेट गए अपर जिला जज

Vinay

वंदे भारत मिशन के तहत अब तक 48271 भारतीय विदेश से मुंबई पहुंचे

samacharprahari

Leave a Comment