ताज़ा खबर
Other

सुब्रमण्यम स्वामी बोले- मोदी ने कम कराया भारत का स्वाभिमान

Share

नई दिल्ली, 1 मई 2022 । भारत की विदेश नीति को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। सुब्रमण्यम स्वामी मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर लगातार केन्द्र सरकार और वित्त मंत्री की आलोचना करते रहते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पर स्वामी निशाना साधने से बचते रहे हैं। हालांकि अब सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी पर ट्वीट के माध्यम से निशाना साधा है और पीएम पर भारत के स्वाभिमान को कम करने का आरोप लगाया है।

राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर भारत के स्वाभिमान को कम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “दुनिया कानाफूसी कर कह रही है कि ब्रिक्स में वास्तव में तीन लोग हैं – साहिब, बीबी और गुलाम। मोदी ने साहिब चीन और बीबी रूस के साथ बैठने की सहमति देकर भारत के स्वाभिमान को कम किया है। बीबी (रूस) द्वारा गाई गई लोरी के बाद साहिब (चीन) द्वारा भारत माता की जमीन हड़पने से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।”


Share

Related posts

ईडी ने इंडिया बुल्स हाउसिंग पर छापा मारा 

Prem Chand

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव: ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश, युद्ध का खतरा मंडरा रहा है

samacharprahari

लिपुलेख के पास चीन ने तैनात किए एक हजार जवान

samacharprahari

वेगास की अदालत में प्रतिवादी ने किया जज पर हमला

samacharprahari

शिल्पा के बंगले पर पहुंची पुलिस, कुंद्रा की हिरासत बढ़ी

samacharprahari

अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया गठजोड़ से चीन की बढ़ी चिंता, 8.5 अरब डॉलर के खनन समझौते पर लगी मुहर

samacharprahari