Samachar Prahari
Otherबिज़नेस

अमेजन ऑनलाइन से जुड़े 25 लाख छोटे कारोबारी

Share

मुंबई। अमेजन इंडिया ने कहा कि कंपनी ने भारत में 25 लाख छोटे और मझोले कारोबारियों को ऑनलाइन बिजनेस प्लेटफॉर्म पर जोड़ने में मदद की है। अमेजन इंडिया के कंट्री हेड और वैश्विक वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि पिछले साल एक करोड़ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को डिजिटल रूप से सक्षम बनाया गया है। इसके लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की गई थी। वर्ष 2025 तक 10 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात हासिल करने और 10 लाख अतिरिक्त लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया था। कंपनी के ऑनलाइन बिजनेस पर स्थानीय दुकान कार्यक्रम से 50,000 से अधिक खुदरा विक्रेता जुड़ चुके हैं।


Share

Related posts

उद्घाटन के एक महीने बाद ढहा करोड़ों की लागत से बना पुल

samacharprahari

मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की कोशिश, BCI ने आरोपी वकील को किया निलंबित

samacharprahari

प्रोजेक्ट चीताः कूनो नेशनल पार्क में एक और चीता की मौत

samacharprahari

Leave a Comment