ताज़ा खबर
OtherPoliticsबिज़नेसराज्य

कोल्हापुर से हवाई सेवाएं होंगी शुरू

Share

अहमदाबाद औऱ दिल्ली के बीच उड़ान समस्या का समाधान

मुंबई। महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में एयर ट्रांसपोर्ट कमेटी के अध्यक्ष ललित गांधी ने कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित कोल्हापुर-अहमदाबाद और कोल्हापुर-दिल्ली उड़ान को सभी तकनीकी बाधाओं से मुक्त कर दिया गया है और 22 फरवरी से इंडिगो की पहली हवाई सेवा शुरू की जाएगी। कोल्हापुर हवाई अड्डे के विकास की मांग पिछले कई साल से हो रही थी। कोल्हापुर सहित महाराष्ट्र के विभिन्न हवाई अड्डों से नई सेवाओं के साथ ही नियमित उड़ान सेवा शुरू करने के संदर्भ में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ विशेष बैठक भी पिछले साल हुई थी। मंत्री ने दो नए मार्गों कोल्हापुर-अहमदाबाद और कोल्हापुर-दिल्ली सेवा को शुरू करने की मंजूरी दी थी। हालांकि कोरोना महामारी के कारण इन प्रस्तावित उड़ान सेवाओं को रोक दिया गया था। अब सभी तकनीकी मामलों के पूरा होने के बाद कोल्हापुर से अहमदाबाद व दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो रही हैं।


Share

Related posts

बॉम्बे हाईकोर्ट की महाराष्ट्र सरकार को कड़ी फटकार, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल

samacharprahari

साकीनाका रेप-मर्डर केसः दोषी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

samacharprahari

आरक्षण पर ‘खतरनाक’ टिप्पणी के लिए राहुल गांधी की जुबान दाग दी जानी चाहिए: बोंडे

Prem Chand

एमजीएल का सीएनजी डिस्पेंसर सेंटर शुरू

samacharprahari

शॉपिंग सेंटर में आग, 14 दमकल गाड़ियां पहुंची

samacharprahari

राज्य में सभी चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे : मविआ

samacharprahari