ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

आरक्षण पर ‘खतरनाक’ टिप्पणी के लिए राहुल गांधी की जुबान दाग दी जानी चाहिए: बोंडे

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, मुंबई।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य अनिल बोंडे ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा है कि राहुल गांधी की जुबान दाग दी जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने आरक्षण के बारे में जो कहा है वह ‘‘खतरनाक’’ है। विपक्षी दलों ने अनिल बोंडे की इस विवादित टिप्पणी की आलोचना की।

बोंडे ने यह टिप्पणी बुलढाणा से शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के उस बयान के बाद की है, जिसमें उन्होंने आरक्षण को लेकर राहुल गांधी के बयान के लिए उनकी जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

गौरतलब है कि अमेरिका की अपनी हाल की यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों से कहा था कि कांग्रेस तभी आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी, जब देश में सभी को समान अवसर मिलने लगेंगे। उन्होंने कहा था, ‘फिलहाल भारत में ऐसी स्थिति नहीं है।’


Share

Related posts

90 फीट ऊंचाई से श्योक नदी में गिरी सेना की बस

Amit Kumar

श्रीनगर में आतंकी हमला, ट्रैफिक कर्मी की हालत गंभीर

Prem Chand

जस्टिस डिलिवरी सिस्टम में यूपी फिसड्डी, महाराष्ट्र अव्वल

samacharprahari

रायबरेली: कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य के बेटे को मारी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती

samacharprahari

गुदगुदाने आ रही है अमेजन की ‘हेलो चार्ली’

samacharprahari

डीएमआरसी-रिलायंस इन्फ्रा को झटका, मंत्री ने कहा – सत्य की जीत

Prem Chand