ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

90 फीट ऊंचाई से श्योक नदी में गिरी सेना की बस

Share

सात जवानों की मौत, 19 गंभीर रूप से घायल
श्रीनगर/लेह। लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में सेना के सात जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में 19 जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि 26 सैनिकों की टीम परतापुर ट्रांजिट कैम्प से हनीफ सब-सेक्टर की ओर जा रही थी।
लेह पुलिस ने बताया कि ड्राइवर अहमद शाह का बस से नियंत्रण हट जाने की वजह से लारगिब-पछतांग के पास बस (क्रमांक जेके-10 6245) सड़क से लगभग 80-90 फुट नीचे श्योक नदी में गिर गई।

घटना की सूचना मिलने पर लेह पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया। सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर चांदीमंदिर कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में नुब्रा पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Share

Related posts

धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों का “घंटानाद आंदोलन”

samacharprahari

‘भारत में पेट्रोल ब्रिटेन-जर्मनी से सस्ता, पड़ोसी देशों से महंगा’

samacharprahari

US House of Representatives passes Trump-backed coronavirus relief package

Admin

कोविड-19 से निपटने का गुजरात सरकार का तरीका संतोषजनक नहीं है: अदालत

samacharprahari

धीरेंद्र शास्त्री पर भड़काऊ पोस्ट, दो पर एफआईआर

Prem Chand

ईडी ने इकबाल मिर्ची केस में 203 करोड़ की संपत्ति अटैच की

samacharprahari