Samachar Prahari
Other

सौतेले पिता ने तीन साल की मासूम को दीवार से पटककर मार डाला

Share

पुणे, 17 अप्रैल 2022 । सौतेले पिता ने तीन साल की बेटी को तीन दिनों तक टॉर्चर किया और फिर मासूम का सिर दीवार से पटककर मौत के घाट उतार दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों की चार महीने पहले शादी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार को अम्बेगांव बुद्रुक में श्रीकृष्णा अपार्टमेंट बिल्डिंग की बताई जा रहा है। भारती विद्यापीठ पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय मां ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी की पहचान जितेंद्र उत्तम पाटिल (33) के रूप में हुई है। आरोपी ड्राइवर है और उसकी चार महीने पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी ने उसे बताया कि वह तीन साल की बेटी के साथ तलाकशुदा है। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि बेटी एक अवैध रिश्ते से पैदा हुई थी जिससे वह नाराज हो गए थे।


Share

Related posts

हम लोगों को जोड़ते हैं, भाजपा बांटती है : राहुल गांधी

Prem Chand

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट, 26 लोगों की मौत, 62 पैसेंजर घायल

Prem Chand

मेट्रो 7 और 2ए पर चलेंगी मेट्रो, ट्रायल रन होगा शुरू

Prem Chand

Leave a Comment