ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

सेंसेक्स की शीर्ष सात कंपनियों की हैसियत में 1.32 लाख करोड़ रुपये की गिरावट

Share

मुंबई। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,32,535.79 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। पिछले सप्ताह तीन कारोबारी सत्र में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,108.25 अंक या 1.86 प्रतिशत फिसला है।

मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर है। इसके बाद क्रमशः टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, अडाणी ग्रीन, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी का स्थान रहा।

हालांकि समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 43,491.37 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 17,26,714.05 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 27,953.78 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 7,35,611.35 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 27,866.34 करोड़ रुपये घटकर 8,12,338.57 करोड़ रुपये और एचडीएफसी की 14,631.11 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,31,028.49 करोड़ रुपये रह गई।

दिग्गज कंपनियों की बाजार हैसियत में जारी गिरावट के बावजूद अडाणी ग्रीन एनर्जी का बाजार पूंजीकरण 84,581.99 करोड़ रुपये बढ़कर 4,48,050.99 करोड़ रुपये हो गई। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण भी 5,559.02 करोड़ रुपये बढ़कर 5,29,739.59 करोड़ रुपये और एसबीआई का 1,249.45 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,61,848.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।


Share

Related posts

रतन का संदेश, टाटा ने कहा- ऑनलाइन घृणा फैलाने से बचें

samacharprahari

भाजपा को लगा बड़ा झटका, 22 नगरसेवकों ने थामा राकांपा का झंडा

samacharprahari

रिलायंस-अरामको सौदा रद्द, नए सिरे से होगा मूल्यांकन

samacharprahari

‘स्वस्थ भारत’ और ‘मजबूत बुनियाद’ पर रफ्तार पकड़ेगी अर्थव्यवस्था

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट 2021 रद्द किया, न्यायिक स्वतंत्रता पर बड़ा फैसला

samacharprahari

एबीआईएल ग्रुप के चेयरमैन गिरफ्तार

Prem Chand