Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरराज्य

बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त से ED ने की पूछताछ

Share

हाईलाइट्स
  • कोरोना काल में हुआ था बॉडी बैग का कथित घोटाला,  ईडी कर रही है मामले की जांच

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। कोरोना काल में मनपा के अधिकारी कथित बॉडी बैग घोटाले में जांच के घेरे में हैं। ईडी ने मंगलवार को बीएमसी के एडिशनल कमिश्नर (प्रोजेक्ट) पी़. वेलारासू से पूछताछ की।  इसी केस में पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर को भी ईडी ने बुधवार को बुलाया है।
आरोप है कि कोरोना काल के दौरान खरीदे गए बॉडी बैग में बड़ी वित्तीय हेराफेरी की गई थी। शवों को रखने के लिए खरीदे गए बैग की मूल कीमत 1500 से 2000 रुपये तक थी। आरोप है कि यह बॉडी बैग बीएमसी ने 6800 रुपये में खरीदे।

यह भी आरोप लगे हैं कि एक खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए यह बैग खरीदने के लिए बीएमसी के अधिकारियों पर दबाव डाला गया। ईडी अब इन्हीं आरोपों की जांच कर रही है।

हालांकि, किशोरी पेडणेकर और ठाकरे गुट के कई नेताओं ने पहले भी आरोप लगाया है कि ईडी और मुंबई पुलिस द्वारा इस केस में बदले की भावना के तहत जांच की जा रही है।


Share

Related posts

पारिवारिक हास्य नाटक ‘मरता क्या न करता !!’ का सफल मंचन

Prem Chand

महारेरा ने 20,000 रियल एस्टेट ब्रोकर का पंजीकरण किया निलंबित

Prem Chand

भारत गौरव ट्रेन को प्राइवेट प्लेयर करेंगे ऑपरेट!

samacharprahari

Leave a Comment