ताज़ा खबर
Other

पारिवारिक हास्य नाटक ‘मरता क्या न करता !!’ का सफल मंचन

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, प्रयास बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था- नागपुर और तेजस्विनी महिला मंच के संयुक्त तत्वावधान में ‘मरता क्या न करता !!’ शीर्षक से पारिवारिक हास्य द्विअंकी नाटक का मंचन नागपुर के साइंटिफिक सभागृह में हुआ।
महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की उपाध्यक्षा व नाटक की लेखिका प्रियंका शक्ति ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित समाजसेविका सविता मते, बीजेपी महिला आघाड़ी की अध्यक्षा प्रगति पाटिल और वरिष्ठ समाज सेविका किरण मुंदड़ा उपस्थित रहीं।
सह- निर्देशन रुचिता चिलबुले और
सह निर्मिति डॉ. सोनू जेसवानी की रही, जबकि केंद्रीय भूमिका में दमदार अभिनय शांतनु ठेंगडी ने किया। अन्य कलाकारों में अंकिता पोहरकर, प्रणाली राऊत, सौरभ मसराम और रौनक पडसापुरे के असरदार अभिनय ने भी सबको मदमस्त कर दिया। अभिनय में श्रुतिका निकोडे, निकिता ठाकुर और अश्विनी मण्डवकर ने भी अपनी अहम भूमिकाएं निभाईं।
संगीत योजना अनिल इंदाने, नेपथ्य स्वप्निल बोहाटे, प्रकाश योजना शिवशंकर मालोदे, रूप सज्जा लालजी श्रीवास, रंग भूषा पूनम ढेकले, वेश भूषा – नंदा रेवतकर और सुचारू मंच संचालन महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्यकारी सदस्य डॉ. विजेंद्र बत्रा ने किया। अकादमी के कार्यकारी सदस्य जगदीश थपलियाल भी इस अवसर पर मौजूद रहे।


Share

Related posts

पॉर्न देखने में पुणे पहले,नासिक 2 व नागपुर 3 नंबर पर

Vinay

अरुणाचल प्रदेश की कामेंग नदी का पानी का रंग बदला, हजारों मछलियों की मौत

samacharprahari

‘घर बनाकर देने होंगे’ बुलडोजर ऐक्शन पर अदालत सख्त

samacharprahari

सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Prem Chand

टेस्ट क्रिकेट वाली सूची में तीसरे पायदान पर पहुंचीं इंग्लैंड

samacharprahari

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भारतीय मूल के सीईओ गिरफ्तार

samacharprahari