ताज़ा खबर
Other

T 20 में रिकॉर्ड्स की झड़ी, संजू और तिलक ने लगाई सेंचुरी

Share

अंतर्राष्ट्रीय T20 में पहली बार दो प्लेयर्स का शतक

डिजिटल न्यूज डेस्क, जोहांसबर्ग। फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन ने पिछले पांच मैच में तीसरी सेंचुरी लगाई है, तो वहीं तिलक वर्मा ने भी लगातार दूसरी टी-20 इंटरनेशनल सेंचुरी ठोककर रिकॉर्ड बुक तहस-नहस कर दिया।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार की रात खेले गए चौथे और निर्णायक मैच में कई कीर्तिमान बने। संजू ने 51 गेंद में सेंचुरी पूरी की। तिलक वर्मा ने भी सिर्फ 41 गेंद में सैकड़ा पूरा कर लिया। दोनों बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के बूते भारत ने निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट खोकर 283 रन बनाए।

 

विदेश में सबसे बड़ा टी-20 टोटल

संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने क्रमशः 109 और 120 रन की पारी खेली, जिससे भारत ने बोर्ड पर 283 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह विदेश में इंडियन टीम का सबसे बड़ा टोटल भी है।

टीम इंडिया ने T20I मैच में तीसरा सबसे तेज 200 रन बनाया है। संजू सैमसन और तिलक वर्मा की धमाकेदार और विस्फोटक पारी की बदौलत भारत 14.1 ओवर के अंदर ही 200 से अधिक का स्कोर बना सका।
इसके अलावा, तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने भारत की ओर से टी-20 में किसी भी विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी का रिकॉर्ड भी बना दिया। वहीं, दूसरे विकेट के लिए यह सर्वश्रेष्ठ साझेदारी भी रही। संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 93 गेंदों पर 210 रनों की साझेदारी दर्ज की। यह T20I में किसी भी विकेट के लिए छठी सबसे बड़ी साझेदारी है।

T20I में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

संजू सैमसन और तिलक वर्मा की बेखौफ बल्लेबाजी के बूते भारत ने अपना दूसरा सबसे बड़ा टी-20 इंटरनेशनल स्कोर बनाया है। इस साल की शुरुआत में ही भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में अपना सर्वोच्च स्कोर 297 रन बनाया था। उस मैच में संजू सैमसन ने अपने करियर की पहली सेंचुरी ठोकी थी।

छक्के मारने का भी रिकॉर्ड दर्ज

इस मैच में भारत ने कुल 23 छक्के लगाए, जिससे मैन इन ब्लूज T20I की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। एक पारी में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के पास है, जिन्होंने अक्टूबर 2024 में गाम्बिया के खिलाफ 27 छक्के लगाए थे। शुक्रवार को संजू के बल्ले से नौ छक्के निकले, जबकि तिलक वर्मा ने 10 छक्के उड़ाए।

 

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा-5
सूर्यकुमार यादव-4
संजू सैमसन-3
केएल राहुल-2
तिलक वर्मा-2


Share

Related posts

तेल निकाल रहे हैं पेट्रोल, डीजल और सरकार!

samacharprahari

विशाखापट्टनम के बंदरगाह में भीषण आग, 40 नौकाएं जलकर खाक

samacharprahari

महाराष्ट्र में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला

samacharprahari

52 करोड़ के टूरिज्म घोटाले में बड़ा कदम: ईडी ने जब्त संपत्ति लौटाई

Prem Chand

ईडी के सामने पेश नहीं हुए देशमुख

samacharprahari

एमवीए में कोई झगड़ा नहीं है, महायुति में घमासान: चेन्निथला

samacharprahari