Samachar Prahari
Other

तेल निकाल रहे हैं पेट्रोल, डीजल और सरकार!

Share

18 माह में पेट्रोल 36 रुपये, डीजल 26.58 रुपये लीटर हुआ महंगा

मुंबई। वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। शनिवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

सरकार ने मई, 2020 में उत्पाद शुल्क को रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ाने का फैसला किया था, जिसके बाद से पेट्रोल 35.98 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं इस दौरान डीजल कीमतों में 26.58 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

केंद्र सरकार ने साफ तौर पर कह दिया है कि पेट्रोल डीजल से एक्साइज ड्यूटी को कम करना या जीएसटी के दायरे में ले आना अपने पैरों में कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा। शनिवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोलियम मंहगा कर दिया गया। इस बढ़ोतरी के साथ मई 2020 से अब तक यानी 18 महीने से कम समय में पेट्रोल 36 रुपये और डीजल 26.58 रुपये लीटर महंगा हो चुका है। इसी तरह, सीएनजी की कीमत 2014 में 35.20 रुपये प्रति किलो थी, जो अब 60 रुपये के करीब पहुंच गई है।


Share

Related posts

पेपर लीक मामले में दो स्टूडेंट पर केस दर्ज

samacharprahari

गुदगुदाने आ रही है अमेजन की ‘हेलो चार्ली’

samacharprahari

48 हजार करोड़ रुपये डकार गए घोटालेबाज

samacharprahari

Leave a Comment