ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

एमवीए में कोई झगड़ा नहीं है, महायुति में घमासान: चेन्निथला

Share

बीजेपी शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की पार्टी को खत्म करने का खेल रच चुकी है

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला ने बुधवार को तिलक भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दावा किया है कि महा विकास आघाड़ी (माविआ) में कोई झगड़ा नहीं है और किसी भी सीट पर फ्रेंडली फाइट नहीं है। अलबत्ता, महायुति में घमासान मचा हुआ है। एकनाथ शिंदे और अजीत पवार की सीटों पर बीजेपी का उम्मीदवार चुनाव लग रहा है।

चेन्निथला ने कहा कि एमवीए में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है, जिन निर्वाचन क्षेत्रों में सहयोगी दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। उसे दो दिनों के अंदर चर्चा के बाद वापस ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आघाडी की सहयोगी समाजवादी पार्टी से भी बातचीत चल रही है और जल्द ही उनके साथ भी फैसला लिया जाएगा।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र की प्रगति का बीजेपी का दावा फंसाने वाला और झूठा है। प्रगति महाराष्ट्र की नहीं, बल्कि गठबंधन में शामिल धोखेबाजों की हुई है।

पटोले ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी 6 नवंबर को महाराष्ट्र के दौरे पर आ रहे हैं। नागपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन और मुंबई में पवार और ठाकरे की मौजूदगी में 'कांग्रेस गारंटी' की घोषणा करेंगे।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महागठबंधन सरकार भ्रष्ट है। इस सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी काफी बढ़ गई है। यह सरकार दो साल से महाराष्ट्र को लूटने का काम कर रही है। महाराष्ट्र के उद्योग दूसरे राज्यों में चले गए हैं। महागठबंधन सरकार ने कुछ फैसले तो ले लिए हैं, लेकिन उन्हें लागू करना मुश्किल हो रहा है। सरकार की तिजोरी में पैसा नहीं है, जिसके कारण लाडली बहना योजना बंद हो गई है।
वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि महायुति की सरकार के दौरान महिला हिंसा में भारी वृद्धि देखी गई है, मुंबई जैसे शहर में भी लोगों की सुरक्षा की गारंटी नहीं है। 

 


Share

Related posts

मतदान से पहले ओडिशा की राजनीति में ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ 

samacharprahari

अरविंद केजरीवाल को ईडी का बुलावा, 18 जनवरी को होना पड़ेगा पेश

samacharprahari

साकीनाका रेप-मर्डर केसः दोषी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

samacharprahari

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जौनपुर में तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख; पहुंची फायर ब्रिगेड

Prem Chand

पति से कहासुनी के बाद महिला ने तीन बच्चों संग खाया जहर, चारों की मौत

Prem Chand

नहीं लौटेगा बैलेट पेपर, EVM से ही होगा मतदान, सुप्रीम कोर्ट में VVPAT से संबंधित सभी याचिकाएं खारिज

samacharprahari