ताज़ा खबर
Other

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जौनपुर में तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख; पहुंची फायर ब्रिगेड

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शाहगंज तालुका के एक किसान के खेत में रविवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसके कारण तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के कोपा के जयनगरा गांव निवासी महादेव के खेत में रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने अपना विकराल रुप धारण कर लिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व गांव के लोगों ने पानी की मदद से आग बुझाने में मदद किया, लेकिन तब तक पीड़ित का तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजकर आग बुझाया गया। राजस्व व पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता का यथासंभव मदद किया जाएगा।


Share

Related posts

नासा ने पहली बार किसी दूसरे ग्रह पर उड़ाया हेलीकॉप्टर

samacharprahari

विशाखापट्टनम से मौत के सफर तक: हिंद महासागर में अमेरिकी ‘टॉरपीडो’ और भारत की डूबती साख

samacharprahari

मेट्रो कोच का निर्माण जल्द होगा शुरू

Prem Chand

सरकार का दावा, 10 साल में 13 शहरों ने पूरा किया स्मार्ट सिटी का मिशन

Prem Chand

नाना पटोले ने IPS रश्मि शुक्ला पर किया 500 करोड़ का मानहानि का दावा

Prem Chand

औद्योगिक खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 5.64 प्रतिशत हुई

samacharprahari