ताज़ा खबर
Otherबिज़नेसभारतराज्य

मेट्रो कोच का निर्माण जल्द होगा शुरू

Share

मुंबई: मेट्रो 4 कॉरिडोर पर जल्द ही मेट्रो कोच का निर्माण शुरू होगा। साल 2023 में कॉरिडोर की पहली रेक मुंबई पहुंच जाएगी। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने मेट्रो 4 और मेट्रो 4 ए के लिए 39 ट्रेन यानी करीब 234 डिब्बे तैयार करने का जिम्मा बॉम्बार्डियर ट्रांसपोर्टेशन इंडिया कंपनी को दिया है। टेंडर अलॉट होने के 84 सप्ताह के भीतर कंपनी को पहली ट्रेन की सप्लाई करनी होगी। प्राधिकरण की वेबसाइट के अनुसार, कॉरिडोर का यूटिलिटी वर्क 82 प्रतिशत, पिलर वर्क 40 प्रतिशत तक पूरा किया जा चुका है। दोनों कॉरिडोर के निर्माण पर एमएमआरडीए करीब 14 हजार 549 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इस मार्ग में कुल 32 स्टेशन होंगे। जर्मनी के बैंक से इसके लिए 545 मिलियन यूरो का लोन मिलेगा।


Share

Related posts

रेल सुरक्षा बल ने पकड़ा चोर

Prem Chand

राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का ऐक्शन

Prem Chand

मनपा के दो अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

Girish Chandra

वॉरेन बफे ने दान किए 1.15 बिलियन डॉलर

Prem Chand

अपराध की सजा घर तोड़ना नहीं.. बुलडोजर ऐक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

samacharprahari

यूनिटी रन का शुभारंभ

samacharprahari