ताज़ा खबर
Other

वॉरेन बफे ने दान किए 1.15 बिलियन डॉलर

Share

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2024 । अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे के 1.15 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा यानी करीब 10,000 करोड़ रुपये के स्टॉक को 4 फैमिली फाउंडेशनों को डोनेट करने का फैसला लिया है. वॉरेन बफे ने अपने प्रॉपर्टी बंटवारे का प्लान भी शेयर किया है.

जानकारी के मुताबिक, 94 वर्षीय बफे ने 1600 बर्कशायर हैथवे क्लास A शेयरों को 2.4 मिलियन क्लास B शेयरों में कंवर्ट कर दिया है. उनकी पहली पत्नी के नाम पर शुरू सुसान थॉम्पसन बफे फाउंडेशन को 1.5 मिलियन शेयर डोनेट किए गए हैं. जबकि, द शेरवुड फाउंडेशन, द हॉवर्ड जी. बफे फाउंडेशन और नोवो फाउंडेशन को 300,000 शेयर मिले. सभी की कीमत करीब 1.2 अरब डॉलर है. उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा बच्चों के नाम पर भी जाएगा यानी उत्तराधिकारी तीनों बच्चे ही रहेंगे. 2006 में बफे ने अपनी संपत्ति दान करने का फैसला किया था. उन्होंने कहा है कि बाकी बची हुई संपत्ति उनकी मृत्यु के बाद दान कर दी जाएगी. उन्हें उम्मीद है कि उनके तीनों बच्चे सुसी, हॉवी और पीटर धीरे-धीरे बर्कशायर में उनकी सारी होल्डिंग दान कर देंगे.


Share

Related posts

अमीर बनने का सपना दिखाकर 5000 लोगों से 1 अरब की ठगी

Prem Chand

मुंबई आतंकी हमला: तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी

samacharprahari

बिहार के पश्चिम चंपारण में 4 नक्सली ढेर, एक इंस्पेक्टर हुआ घायल

Prem Chand

आईपीएल 2020: करते रहो चाइनीज कंपनियों का बहिष्कार, स्पॉन्सर बनी रहेगी वीवो

samacharprahari

उत्तर प्रदेश के कम से कम 22 मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज: एडीआर

Prem Chand

पांच नहीं तीन चरणों में होगा बिहार चुनाव

Prem Chand