Samachar Prahari
Other

शीतल लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा शैक्षिक सामग्री का वितरण

Share

मुंबई, 15 नवम्बर 2024। बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्रमुख समाजसेवी संस्था “शीतल लोढ़ा फाउंडेशन” द्वारा मुंबई के चर्नी रोड़ स्थित बाल भवन में 130 अनाथ किशोरियों को शैक्षिक सामग्री का वितरण किया गया।

फाउंडेशन के इस “जॉय ऑफ गिविंग” दान अभियान का नेतृत्व सुश्री यशवी लोढ़ा ने किया। इस अभियान में अनाथालय में रहने वाली 6 से 18 वर्ष की 130 किशोरियों को विभिन्न शैक्षिक सामग्री और स्टेशनरी वितरित की गई। उन्हें उनकी पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधनों से लैस करके सुश्री यशवी लोढ़ा और उनकी टीम ने इन किशोरियों के जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर फाउंडेशन की संस्थापिका सुश्री शीतल लोढ़ा ने अपने सरल और सशक्त संदेश में कहा कि हमेशा खुश रहें और मुस्कुराते रहें। उनके द्वारा कही गई बात – “एक सच्ची मुस्कान बड़ा फ़र्क ला सकती है”, सभी के दिलों को छू गई। सुश्री यशवी लोढ़ा ने कहा कि उन्हें अपने जीवन में समाज सेवा की प्रेरणा अपनी दादी और मशहूर समाजसेवी श्रीमती मंजू लोढ़ा से मिली है और वह उन्हीं के पदचिन्हों पर निरंतर आगे बढ़ना चाहती हैं।


Share

Related posts

मुंबई को बदनाम करने की साजिश, मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी न समझें : उद्धव ठाकरे

samacharprahari

INS सिंधुध्वज ने किया नौसेना को अलविदा

Prem Chand

अमूल दूध 2 रुपये लीटर हुआ मंहगा

Prem Chand

Leave a Comment